
SRMS स्टेडियम मे 4 दिवसीय कूच बिहार मैच का डीआईजी ने किया उदघाटन,कोहरे ने बिगाड़ा खेल,पहले दिन सिर्फ 17 ओवर का हुआ मैच,,
शाहिद/यूपी हेड
बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के तीसरे मैच का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी अजय कुमार साहनी ने किया, जिन्होंने उ.प्र. और बंगाल दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं, लेकिन सुबह से छाए घने कोहरे के कारण मैच दोपहर तक शुरू नहीं हो सका और खिलाड़ी लंबे समय तक मैदान पर इंतजार करते रहे, बाद में दृश्यता में सुधार होने पर मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने अंपायर पाराशर जोशी और आर. राजेश कैनन से परामर्श के बाद चाय के समय 2.40 बजे टॉस कराया, जिसमें उ.प्र. के कप्तान भव्य गोयल ने टॉस जीतकर मेहमान टीम बंगाल के कप्तान चंद्रहास दाश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, खेल शुरू होने के बाद बंगाल के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए रन बनाए, इस दौरान उ.प्र. के गेंदबाज यश पंवार ने आत्मजा मंडल को आउट कर पहली सफलता दिलाई, जबकि रवि सैनी ने कप्तान चंद्रहास दाश और आशुतोष कुमार के विकेट झटककर बंगाल को तीन विकेट पर ला दिया, लेकिन कोहरे के बाद तेजी से कम होती रोशनी के चलते 4.27 बजे बैड लाइट की अपील स्वीकार की गई और रेफरी ने पहले दिन का खेल रोक दिया, कुछ देर बाद 4.51 बजे दिन का खेल समाप्त घोषित किया गया, तब तक बंगाल ने 17 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए थे, इस मौके पर क्रिकेट में उल्लेखनीय योगदान के लिए बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना को डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति और बीसीए संरक्षक आदित्य मूर्ति ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया, जबकि कार्यक्रम में बीसीए अध्यक्ष सरफराज वली खां, उपाध्यक्ष राजेंद्र मनोहर शर्मा, सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी ओ.पी. कोहली, ट्रेजरार शहजाद अली, ज्वाइंट सेक्रेटरी राहुल कपूर, उ.प्र. टीम के हेड कोच ध्रुव सिंह, मैनेजर विनय कुमार, बंगाल टीम के कोच शौर्याशीष लाहिरी, मैनेजर मिलन घोष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
