
bareilly : नए साल पर ADG अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था कल लेकर उतरे सड़कों पर..
अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, रमित शर्मा द्वारा, कमिश्नर, बरेली मंडल, भूपेन्द्र एस. चौधरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, अजय कुमार साहनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली, अनुराग आर्य के साथ आगामी नववर्ष-2026 के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु नववर्ष की पूर्व संध्या पर थाना कोतवाली एवं सुभाषनगर क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थान एवं रेलवे जंक्शन पर पैदल गश्त की गई।
इस दौरान आमजन, व्यापारियों तथा यात्रियों से वार्ता की गयी तथा शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध/लावारिस वस्तुओं, वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग डॉग स्क्वॉड एवं एंटी-सबोटाज टीम द्वारा करवाई गई।
सम्बन्धित अधिकारियों को सुदृढ़ पुलिस प्रबन्ध बनाए रखने के निर्देश दिए गए। नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान सुदृढ़ पुलिस प्रबन्ध बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुश्री अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) मो. अकमल खान सहित जनपद के अन्य पुलिस/प्रशासनिक राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस बल उपस्थित रहे।
