Thursday, June 18, 2026

डिप्टी सीएमओ लइक अहमद अंसारी का औचक निरीक्षण अनियमता मिलने पर नोटिस जारी, जांच के बाद होगी करवाई

रिपोर्ट/शाहिद

चार अल्ट्रासाउंड सेंटर का किया गया निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी — जांच के बाद होगी कार्रवाई
बरेली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चार अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें आवश्यक अभिलेखों का अधूरा रख-रखाव, मशीनों से संबंधित दस्तावेजों की कमी तथा निर्धारित मानकों का पालन न करना शामिल है।
निरीक्षण टीम ने संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी डायग्नोस्टिक सेंटरों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अल्ट्रासाउंड सेंटर के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ लाइक अहमद अंसारी काफी एक्शन मूड में दिख रहैं हैं बताया जा रहा है कि अब। अब तरीके से चल रहे तथा खामियां पाई जाने वाले लोगों की खैर नहीं होगी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles