Thursday, June 18, 2026

बरेली में युवक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर हमलावर फरार

रिपोर्ट/अमन सिंह

बरेली में युवक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर हमलावर फरार

गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर उसका गला चाकू से रेत दिया और उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।

बारादरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी निवासी हर्ष पाल ने बताया कि उनका 24 वर्षीय साला अभिषेक, पुत्र स्वर्गीय राकेश, गुरुवार रात शाहू गोपीनाथ के पास गिरजाघर के नजदीक था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी और बाद में उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद हमलावर युवक को मृत समझकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

परिजनों के मुताबिक अभिषेक रामपुर गार्डन स्थित एक मेडिकल स्टोर पर निजी नौकरी करता है। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। अभिषेक फिलहाल अकेला ही रहता है।

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि युवक पर चाकू से हमला किया गया है और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिल गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles