Thursday, June 18, 2026

रियाद में उमराह पर गए हुजूर मुफ्ती कायदे मिल्लत असजद रजा खान हिरासत में, मोबाइल भी पुलिस ने लिया कब्जे में

रियाद में उमराह पर गए हुजूर मुफ्ती कायदे मिल्लत असजद रजा खान हिरासत में, मोबाइल भी पुलिस ने लिया कब्जे में

संपादक/अमन रज़ा

पहले भी दरगाह से जुड़े मौलाना तौसीफ रजा खान को मदीना में हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद किया गया था रिहाy

दरगाह आला हजरत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरगाह के प्रमुख उलेमा और हुजूर मुफ्ती कायदे मिल्लत हजरत असजद रजा खान को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ उमराह की धार्मिक यात्रा पर सऊदी अरब गए हुए थे।

दरगाह से जुड़े सूत्रों के अनुसार उमराह के दौरान किसी कारणवश रियाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने उनका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी तक सऊदी प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और हिरासत में लिए जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

बरेली स्थित दरगाह आला हजरत से जुड़े जिम्मेदारान लगातार विदेश में मौजूद लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं और पूरे मामले की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब में मौजूद भारतीय समुदाय और प्रशासनिक अधिकारियों से भी संपर्क साधा जा रहा है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

इस खबर के सामने आने के बाद बरेली समेत देशभर में उनके अनुयायियों के बीच चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग जल्द स्पष्ट जानकारी सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

दरगाह से जुड़े मौलाना तौसीफ रजा खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले उन्हें और उनके बेटे को भी सऊदी अरब में हिरासत में लिया जा चुका है। उनका कहना है कि वहां की सरकार कई बार विदेशी मौलानाओं को पूछताछ के लिए अस्थायी तौर पर हिरासत में ले लेती है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी दरगाह से जुड़े मौलाना तौसीफ रजा खान को मदीना पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में बारीकी से जांच और पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।

फिलहाल दरगाह प्रशासन और परिजन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं और विदेश में मौजूद संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस मामले को लेकर सऊदी प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आ सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles