Thursday, June 18, 2026

आंवला में पुलिस मुठभेड़:गोकशी का आरोपी मेहरबान उर्फ लुक्का गिरफ्तार पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

रिपोर्ट/शाहिद

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात गोकशी के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने इस दौरान एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पकड़ा गया आरोपी मेहरबान उर्फ लुक्का बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के निजामपुर पस्तौर का निवासी है। मुठभेड़ के दौरान उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुई मुठभेड़ सीओ आंवला नितिन कुमार के अनुसार, शनिवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ दिन पहले हुई गोकशी की घटना में शामिल आरोपी फिर सक्रिय हो गए हैं।

सूचना के मुताबिक, दो संदिग्ध बिना नंबर की बाइक से वजीरगंज की ओर से आ रहे थे। पुलिस टीम ने तुरंत मनौना की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दी।

जैसे ही बाइक सवार आरोपी पुलिस टीम के करीब पहुंचे, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ के दौरान मेहरबान उर्फ लुक्का घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी नाजिम मौका पाकर फरार हो गया।

क्या-क्या बरामद हुआ घायल आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा,जिंदा कारतूस,एक छुरा,तीन रस्सियां,और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है।

घायल आरोपी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी नाजिम की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना सीओ नितिन कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से गोकशी की घटनाओं में शामिल थे और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles