
शाहिद बेग/यूपी हेड
ब्यूरो चीफ/अमन
बरेली:बसपा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और समाजसेवी मोहम्मद सलमान खान ने कहा की उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो ही पार्टी की सरकार बन सकती है, या तो भाजपा या फिर बसपा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूत विपक्ष बेशक बन सकती है लेकिन अब उत्तर प्रदेश में सपा की कभी सरकार नहीं बन सकती । उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज या तो समाजवादी पार्टी के साथ रहकर विपक्ष में बने रहे या फिर बसपा का साथ देकर सरकार बदले उत्तर प्रदेश में सरकार अगर कोई पार्टी बदल सकती है तो वो सिर्फ बसपा है, बाकी सपा कांग्रेस वाले बसपा को चाहे बी टीम कहे या सी टीम कहे उससे फर्क नहीं पड़ने वाला, सच्चाई यही है किउत्तर प्रदेश में सरकार बदलनी है तो बसपा ही एकमात्र विकल्प है।
