
डीएम के आदेश पर ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त अभियान,भाजपा नेता की डंपर समेत 23 ओवरलोड वाहन सीज,,,
शाहिद/यूपी हेड
ब्यूरो चीफ/अमन
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिले में सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान खनन विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने उत्तराखंड से बरेली आने वाले डंपर और ट्रकों की गहन जांच की। भोजीपुरा टोल प्लाजा से लेकर इज्जतनगर क्षेत्र तक छापेमारी कर कार्रवाई की गई।जांच के दौरान बिना वैध परमिट और तय क्षमता से अधिक माल लादकर चल रहे 23 डंपरों को सीज किया गया। इसके अलावा भाजपा झंडा लगी एक बोलेरो को भी पुलिस ने जब्त किया। पुलिस को देखते ही बोलेरो सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। बाद में इज्जतनगर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।खनन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग से सरकार को भारी राजस्व नुकसान होता है, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं और पर्यावरण को भी गंभीर खतरा पैदा होता है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। सभी सीज किए गए वाहनों को थाना इज्जतनगर के सुपुर्द कर दिया गया है और संबंधित धाराओं में चालान, भारी जुर्माना व अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।संयुक्त अभियान में एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार सदर, पीटीओ रमेश चंद्र, इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों की सख्ती से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अवैध कारोबारियों में हड़कंप देखा गया।प्रशासन ने साफ किया है कि ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जाएग
