
शाहिद/यूपी हेड
रिपोर्ट/अमन
बंगलादेश अल्पसंख्यको पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर मुस्लिम जमात ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन।
बरेली:- बंगलादेश में अल्पसंख्यको पर हो रहे अत्याचार पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के नेतृत्व में मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम मंत्री उत्तर प्रदेश डाक्टर अरूण कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मौलाना ने कहा कि बंगलादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ अत्याचार और भेदभाव बड़ी संगीन सुरते हाल इख्तियार कर चुका है। बंगलादेश में मौजूदा राजनीतिक हालात बहुत ख़तरनाक हो चुके हैं। कट्टरपंथी संगठनों ने पहले शेख़ हसीना का तख्ता पलटा और अब अल्पसंख्यको को बराबर निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही है। ढाका, चाटगाम, कुमिल्ला आदि शहरों में अल्पसंख्यको के घरों पर हमले किए गए हैं। और दुर्गा पूजा के पिंडालो को उखाड़ फेका गया, और एक अल्पसंख्यक नौजवान लड़के की मॉब लिंचिंग करके मार देने का वाक्य सामने आया है।
