Thursday, June 18, 2026

प्रेमनगर में जन्मदिन पार्टी पर हंगामा: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा, पुलिस का सख्त संदेश

प्रेमनगर में जन्मदिन पार्टी पर हंगामा: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा, पुलिस का सख्त संदेश

शाहिद/यूपी हेड

रिपोर्ट/अमन

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक कैफे में आयोजित जन्मदिन पार्टी के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। हंगामा और नारेबाजी कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, बजरंग दल के दीपक पाठक, ऋषभ ठाकुर समेत 15–20 नामजद और अज्ञात कार्यकर्ताओं के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। मामला प्रेमनगर स्थित दि डेन कैफे एंड रेस्टो से जुड़ा है, जहां एक प्राइवेट कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की बालिग छात्रा ने शनिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर दोस्तों के साथ पार्टी आयोजित की थी। पार्टी में कुल 10 लोग शामिल थे, जिनमें छह युवतियां और चार युवक थे। चार युवकों में से दो मुस्लिम समुदाय से बताए जा रहे हैं।

आरोप है कि पार्टी में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बिना किसी वैधानिक जांच के ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए कैफे के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कैफे के अंदर तक घुस आए, जिससे अफरा-तफरी मच गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने हालात संभाले और युवती समेत अन्य लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की। इस दौरान एक युवक वाकिफ मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे युवक शान को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने शांति भंग में चालान की कार्रवाई की, लेकिन मामला संज्ञान में आने के बाद सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने फरार युवक की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई।

इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर वाकिफ की तलाश तेज की और दोनों युवकों तथा कैफे के एक स्टाफ सदस्य का शांति भंग में चालान किया गया। जांच में पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवती बालिग है और उसने अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ पार्टी की थी। युवती के परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

तथ्यों के आधार पर पुलिस ने हंगामा करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं की भूमिका को गंभीर मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने स्पष्ट कहा कि कानून हाथ में लेने, भीड़ के दम पर आरोप गढ़ने और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी संगठन से जुड़े हों। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles