Thursday, June 18, 2026

डॉ. मो. फाजिल ने थामा बसपा का दामन, बिथरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

संपादक/एजाज़ अहमद

डॉ. मो. फाजिल ने थामा बसपा का दामन, बिथरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज
बरेली।
राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। डॉ. मो. फाजिल ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम लिया है। उनके बसपा में शामिल होने की खबर के बाद बिथरी विधानसभा क्षेत्र में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। डॉ फाजिल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ चुकी है
सूत्र बताते हैं कि डॉ. मो. फाजिल को आगामी विधानसभा चुनाव में बिथरी सीट से बसपा का संभावित प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर तैयारियां और बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।
डॉ. मो. फाजिल क्षेत्र में सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर काफी सक्रिय रहे हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि और मजबूत जनसंपर्क को देखते हुए बसपा उन्हें एक मजबूत चेहरे के तौर पर आगे बढ़ा सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि उन्हें टिकट मिलता है तो चुनावी मुकाबला काफी रोचक हो सकता है।
बसपा कार्यकर्ताओं में इस खबर को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, वहीं अन्य दलों ने भी अपनी रणनीतियों पर मंथन शुरू कर दिया है। अब सभी की नजरें बसपा नेतृत्व के अंतिम फैसले पर टिकी हुई हैं।
फिलहाल, डॉ. मो. फाजिल की उम्मीदवारी को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन बिथरी विधानसभा में सियासी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles