Thursday, June 18, 2026

तौफीक प्रधान के बेटे का खौफ: दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक लहूलुहान चार पर एफआईआर, पुलिस जांच में जुटी

तौफीक प्रधान के बेटे का खौफ: दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक लहूलुहान चार पर एफआईआर, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट /अमन

थाना बारादरी में हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान परिवार का आतंक, सड़क पर रोकी बाइक, धमकी के बाद चाकू से जानलेवा हमला

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान के बेटे का नाम एक बार फिर खूनी वारदात से जुड़ गया है।

दिनदहाड़े सरेराह युवक पर चाकुओं से हमला कर इलाके में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने तौफीक प्रधान के बेटे आफताब समेत चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
मोहल्ला जगतपुर पानी की टंकी निवासी मो. कासिम मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अपने दोस्त वारिस खान के साथ बाइक से पेट्रोल पंप जा रहा था।

जैसे ही वह गरीब नवाज शादी हॉल के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे तौफीक प्रधान के बेटे आफताब ने अपने साथियों के साथ उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि आफताब ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि “बात नहीं मानी तो जान से मार देंगे।”

लाठी-डंडों से पिटाई, फिर चाकू से जानलेवा वार
धमकी के बाद हमलावरों ने मो. कासिम को बाइक से नीचे गिरा दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

इसी दौरान आफताब ने अवैध चाकू निकालकर कासिम के बाएं हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। चाकू लगते ही कासिम खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

अचानक हुई इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों को खदेड़ा और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार मो. कासिम की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

तौफीक प्रधान के बेटे समेत चार नामजद
पीड़ित की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने तौफीक प्रधान के बेटे आफताब, एजाज नगर गौंटिया निवासी शब्बू मंसूरी, सोहिल मंसूरी और अचल सैनी के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और आपराधिक धमकी जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के दावे, इलाके में डर बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान और उसके बेटे के नाम से पहले ही खौफ बना हुआ है, ऐसे में दिनदहाड़े सरेआम चाकूबाजी ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है..

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles