Thursday, June 18, 2026

आज़ाद समाज पार्टी ने वसीम चौधरी को बनाया बरेली मंडल का प्रभारी

आज़ाद समाज पार्टी ने वसीम चौधरी को बनाया बरेली मंडल का प्रभारी

भोजीपुरा विधानसभा से मजबूत प्रत्याशी का चेहरा है वसीम चौधरी,अपने समाज में रहते हैं मजबूत पकड़
बरेली।
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को और अधिक मज़बूती प्रदान करने के उद्देश्य से मेवाती समाज के सक्रिय नेता वसीम चौधरी को बरेली मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी निरंतर मेहनत, संगठन के प्रति निष्ठा और जमीनी स्तर पर प्रभावी सक्रियता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त मंडल प्रभारी वसीम चौधरी वर्तमान में 120 भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी पूरी मजबूती के साथ जुटे हुए हैं। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़, व्यापक जनसंपर्क और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, वसीम चौधरी लंबे समय से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ बुलंद करने और संगठन को मज़बूत करने के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। उनकी इसी प्रतिबद्धता और संघर्षशील नेतृत्व को सम्मान देते हुए पार्टी ने उन्हें बरेली मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद वसीम चौधरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा आज़ाद समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति से बरेली मंडल में पार्टी को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, वसीम चौधरी के समर्थकों में खुशी का माहौल है और भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles