Thursday, June 18, 2026

गौकशी कांड की मुठभेड़ संदिग्ध मीडिया को रखा गया दूर , पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार

गौकशी कांड की मुठभेड़ संदिग्ध मीडिया को रखा गया दूर , पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने ग्राम फरीदापुर चौधरी में नाले में मिले गौवंशीय अवशेषों के मामले का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस एवं गौकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए हैं। लेकिन पुलिस का गुडवर्क होने के बावजूद भी मीडिया को दूर रखा गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है जो आरोपियों का वीडियो फोटो हम जारी करेंगे उसी को फ्लैश किया जाएगा और मीडिया दूर रहेगी , इस मुठभेड़ को लेकर मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है।पुलिस ने 24 घंटा के अंदर मुठभेड़ में तीन आरोपी पकड़ लिए सवाल यह है कि गोकशी करते समय क्यों नहीं पकड़ पाई पुलिस क्या पुलिस गश्त नहीं कर रही थी।
मामला यह है कि कि 21 व 22 मार्च 2026 को फरीदापुर चौधरी क्षेत्र के नाले में प्लास्टिक के बोरे में गौवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। पशु चिकित्सक द्वारा जांच हेतु नमूने लिए गए थे। इस मामले में थाना इज्जतनगर पर मु0अ0सं0 230/26 धारा 3/8 गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था।दिनांक 23 मार्च 2026 की रात्रि में पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में क्षेत्र में दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सिद्धार्थ नगर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पास संदिग्धों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें कांस्टेबल राहुल कुमार घायल हो गए।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और मौके से गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान असलम पुत्र अब्दुल, जीशान पुत्र असलम (उम्र 26 वर्ष) निवासीगण फरीदापुर चौधरी तथा नासिर पुत्र रहमतुल्लाह (उम्र 30 वर्ष) निवासी परतापुर चौधरी थाना इज्जतनगर के रूप में हुई है।अभियुक्तों के कब्जे से 3 अवैध तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, 6 खोखा कारतूस (.315 बोर), गौकशी के उपकरण, एक स्प्लेंडर बाइक एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस पार्टी पर फायरिंग के संबंध में भी अलग से अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घायल तीनों आरोपियों एवं घायल पुलिसकर्मी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मुख्य आरोपी असलम के विरुद्ध पूर्व में गौवध व आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles