Thursday, June 18, 2026

दुष्कर्म के आरोप में लईक शेख के खिलाफ मुकदमा दर्ज, निष्पक्ष कार्रवाई की उठी मांग

रिपोर्ट/शाहिद

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी बर्बादी,लईक शेख पर रेप का मुकदमा दर्ज

लईक शेख के हवस की शिकार बनी विधवा महिला बोली आत्महत्या के अलावा नहीं है कोई रास्ता


बरेली:थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम तिलियापुर निवासी लाइक शेख पर एक विधवा महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि लाइक शेख ने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने लाइक शेख से शादी करने की बात कही तो लाइक शेख अपने वादे से मुकर गया और साफ इनकार कर दिया।
पीड़िता का कहना है कि लाइक शेख ने उसकी मजबूरी और अकेलेपन का फायदा उठाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। अब मामला सामने आने के बाद इलाके में लाइक शेख को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
शादी की बात पर भड़का लाइक शेख का परिवार, पीड़िता से मारपीट का आरोप
पीड़िता ने बताया कि जब वह न्याय मांगने के लिए लाइक शेख के घर पहुंची तो वहां लाइक शेख की मां, भाई, बहन और भाभी ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि लाइक शेख का परिवार उसे धमकाकर मामला दबाने का प्रयास कर रहा था।
विधवा पीड़िता ने कहा कि लाइक शेख ने उसे भरोसे में लेकर जिंदगी बर्बाद कर दी और अब पूरा परिवार मिलकर उसे डराने की कोशिश कर रहा है। घटना के बाद पीड़िता काफी डरी हुई है और लगातार न्याय की गुहार लगा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार, लाइक शेख पर कार्रवाई की मांग तेज
मामले से परेशान पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मांग की है कि लाइक शेख और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उसे इंसाफ मिल सके क्यों कि
अपने परिवार व आपराधिक साथियों के साथ मिल कर जान से मारने कि धमकी दे रहा है
सूत्रों के अनुसार, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर कैसे लाइक शेख ने सोशल मीडिया के जरिए महिला को अपने जाल में फंसाया और बाद में शादी से मुकर गया। अब लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles