
रिपोर्ट/शाहिद बेग
आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा ने शाकिब मेवाती को सौंपा बरेली जिला प्रभारी का दायित्व
बरेली। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूत करने एवं बहुजन समाज की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार किया गया। इसी क्रम में पार्टी नेतृत्व ने शाकिब मेवाती पुत्र श्री शहीद खान को बरेली जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह चित्तौड़ पूर्व एम.एल.सी. के निर्देशानुसार की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि भीम आर्मी प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकप्रिय सांसद एडवोकेट भाई चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व को और अधिक मजबूत बनाने तथा महापुरुषों की विचारधारा “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिला प्रभारी नियुक्त होने पर शाकिब मेवाती ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे तथा पार्टी को जिले में और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने शाकिब मेवाती को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। शुभकामनाएं देने वालों में मोहम्मद यार खान (जिला संगठन मंत्री), असलम मंसूरी (जिला प्रभारी, आजाद समाज पार्टी कांशीराम बरेली), अतुल वाल्मीकि (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) तथा डॉ. मेव खुर्शीद खान (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) मोहम्मद अजहर खानजिला अध्यक्ष फ्रंटल संगठन जिला बरेली प्रमुख रूप से शामिल रहे।पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि शाकिब मेवाती के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और बहुजन समाज के हितों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।
