रिपोर्टर–शाहिद

सनराइज अस्पताल में मरीज़ की मौत के बाद पत्रकार से मारपीट, फोन-आईकार्ड छीना, जान से मारने की धमकी
बरेली :सनराइज अस्पताल में इलाज के दौरान विजय चंद्र के पुत्र विजय कुमार के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजन विजय कुमार ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही से हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
इसी मामले की कवरेज करने पहुंचे एक स्थानीय पत्रकार के साथ अस्पताल स्टाफ ने कथित तौर पर मारपीट की, उनका प्रेस आई-कार्ड और मोबाइल फोन छीन लिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पत्रकार का आरोप है कि अस्पताल के एक कर्मचारी ने न सिर्फ उन्हें बल्कि मृतक के परिजनों को भी धमकाया।
पत्रकार ने घटना का वीडियो और आरोपी स्टाफ की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें वह व्यक्ति साफ़ दिखाई दे रहा है।
पत्रकार ने उत्तर प्रदेश सरकार, पुलिस महकमा और जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी अस्पताल प्रशासन व कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने और अस्पताल की लापरवाही की उच्चस्तरीय जाँच कराने की गुहार लगाई है।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
घटना से मीडिया जगत में रोष है और पत्रकार संगठनों ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों पर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
