Thursday, June 18, 2026

शादी के 28 दिन बाद तालाब में मिला शव पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पष्टि

बरेली में दुल्हन की रहस्यमयी मौत 28 दिन बाद मिला शव:

रिपोर्ट/ शाहिद

शादी के 28 दिन बाद तालाब में मिला शव, पोस्टमॉर्टम में डूबने से मौत की पुष्टि

बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। शादी के महज़ 28 दिन बाद शनिवार सुबह 24 वर्षीय ज्योति का शव घर के ठीक पीछे बने पानी से भरे तालाबनुमा नाले में मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है, मगर ज्योति तालाब में कैसे गिरी—यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। मामले में मायके पक्ष ने दहेज हत्या की आशंका जताते हुए पति सहित छह लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुबह घर के पीछे तालाब में मिला शव

घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे मढ़ीनाथ हनुमान गढ़ी के सामने स्थित तालाब में सामने आई, जब स्थानीय लोगों ने पानी में एक महिला के शव को तैरते देखा। परिजन ज्योति को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस ने मायके वालों को बुलाया और जांच शुरू की।

एक नवंबर को हुई थी शादी ज्योति के पिता राजेश कुमार सैनी, निवासी गढ़ैया (किला थाना क्षेत्र), ने बताया कि उन्होंने 1 नवंबर को अपनी बेटी की शादी लव शर्मा से की थी, जो इंद्रा मार्केट में कपड़ों का व्यवसाय करता है।

पिता का कहना है “ज्योति आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी हत्या कर उसे तालाब में फेंका गया है।”

उन्होंने पति लव शर्मा, सास सरोज शर्मा, जेठ अरविंद और अमित शर्मा, ननद पूजा तथा ननदोई कपिल पाठक पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने पति लव शर्मा को हिरासत में ले लिया है।

पड़ोसियों के बयान बदले, कई दावे सामने आए

इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के अनुसार पड़ोसियों ने अलग-अलग बातें बताईं कुछ लोगों ने सुबह तालाब में कुछ गिरने की आवाज सुनने की बात कही।

एक पड़ोसी ने दावा किया कि उसने ज्योति को ढाई फुट ऊंची मुंडेर से तालाब में कूदते देखा, लेकिन बाद में वह बयान से पलट गया।

कुछ ने बताया कि वह छत पर झाड़ू लगा रही थी और कूड़ा फेंकने दूसरी मंजिल पर गई थी, संभव है कि पैर फिसलने से गिर गई हो।

इन विरोधाभासी बयानों ने पूरे मामले को और उलझा दिया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट: पेट व मुंह में गंदा पानी, कमर पर गहरी चोट

जांच में सामने आया कि जिस जगह शव मिला वह असल में तालाब नहीं बल्कि बारिश व घरेलू पानी जमा होने से बना बड़ा गड्ढा है।
पोस्टमॉर्टम में स्पष्ट हुआ कि मौत डूबने से हुई पेट और मुंह में गंदा पानी भरा मिला

कमर के पास चोट के निशान भी मिले, जो ऊंचाई से गिरने पर लग सकते हैं

पति ने कहा—“गुस्से में कूदकर जान दी होगी”

पुलिस पूछताछ में पति लव शर्मा ने दावा किया कि “ज्योति गुस्सैल स्वभाव की थी। वह खुद कूद गई। वजह समझ नहीं आ रही।”

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि शादी के बाद से ज्योति के पास मोबाइल फोन नहीं था। पुलिस ने पति का मोबाइल जब्त कर कॉल रिकॉर्ड और चैट्स की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच जारी, कई एंगल खंगाले जा रहे

सुभाषनगर पुलिस दहेज हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना—तीनों कोणों से जांच कर रही है।
मामले में आरोपी पक्ष के बयान, मोबाइल डेटा, पड़ोसियों के बयान और ज्योति की शारीरिक चोटों को ध्यान में रखते हुए जांच तेजी से जारी है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles