Thursday, June 18, 2026

ए एन टी एफ बड़ी कार्रवाई: 52 लाख की अफीम के साथ कुख्यात कुख्यात तस्कर गिरफ्तार

बरेली में बड़ी कार्रवाई: 52 लाख की अफीम के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार,

शाहिद/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/अमन

झारखंड से चलता था सप्लाई नेटवर्क

बरेली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बरेली ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5.2 किलो अवैध अफीम के साथ एक सक्रिय तस्कर को धर दबोचा। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 52 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई एएनटीएफ यूनिट ने गोपनीय सूचना पर सुभाषनगर थाना की टीम के सहयोग से की।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया तस्कर
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामौतार पुत्र प्राणसुख, निवासी ग्राम ढकिया, थाना अलीगंज, बरेली के रूप में हुई है। टीम ने उसे त्रिशूल तिराहा, महेशपुरा फाटक के पास बने यात्री शेड के सामने दबिश देकर पकड़ा। उसके कब्जे से 5.2 किलोग्राम अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना सुभाषनगर में मुकदमा संख्या 861/25, धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

झारखंड से चलता था सप्लाई नेटवर्क

पूछताछ में रामौतार ने खुलासा किया कि वह लंबे समय से अफीम की तस्करी कर रहा है। उसने बताया कि वह स्वयं झारखंड से अफीम लाता है, जबकि कई बार झारखंड के सप्लायर बरेली आकर उसे माल थमा जाते हैं।

उसने यह भी बताया कि हाल में उसे अफीम डेविड नामक व्यक्ति ने सप्लाई की थी, जो रांची (खादखेड़ा बस स्टैंड के पास) का रहने वाला है।

डेविड पर बदायूं जिले में भी एक मामला चल रहा है। लगभग 11 या 12 नवंबर को तारीख पर आने के दौरान उसने देवचरा में रामौतार को यह अफीम दी थी।

गिरफ्तारी के समय रामौतार पंजाब की एक पार्टी को माल देने के इंतजार में बैठा था।

बरामदगी 5.2 किलोग्राम अवैध अफीम
(कीमत लगभग 52 लाख रुपये)

01 मोबाइल फोन एएनटीएफ और सुभाषनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई एएनटीएफ बरेली टीम:प्रभारी विकास यादव, दिनेश कुमार, सौरभ चौधरी,अंकित यादव,विनीत कुमार,कुश कुमार, छाया थाना सुभाषनगर से सहयोग, पवन कुमार, अवनीश तस्करी पर बड़ा प्रहार यह गिरफ्तारी बरेली और आसपास के जिलों में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है। एएनटीएफ की टीम अब सप्लाई चेन से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles