Thursday, June 18, 2026

धडकनों से दहशत में है पूरा परिवार इंग्लिश में लगाई ssp से न्याय की गुहार

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

बरेली SSP से FIR की मांग, रोज़ धमकियों से दहशत में पूरा परिवार

शाहिद/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/अमन

बरेली में बुज़ुर्ग दम्पति की दुकान में 5–7 लाख की चोरी! आरोपी दम्पति पर जान से मारने की धमकी व सोने की चेन लूटने का आरोप

वीडियो सबूत होने का दावा… SSP से FIR की मांग, रोज़ धमकियों से दहशत में पूरा परिवार

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र में एक बुज़ुर्ग दुकानदार ने दम्पति पर उनकी किराना दुकान से पिछले एक वर्ष में लाखों की चोरी, धमकाने और सोने की चेन छीनकर भागने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित 72 वर्षीय वीर सिंह, निवासी शिव कालोनी, डोहरा रोड, अपनी पत्नी हंसमुखी देवी और नाबालिग पोते वंश साहू के साथ माँ अन्नपूर्णा किराना स्टोर चलाते हैं।

बुज़ुर्ग का कहना है कि आरोपी गौरव शर्मा और उसकी पत्नी सपना शर्मा, निवासी आनंदम होम्स, सनराइज कॉलोनी, एक वर्ष से ग्राहक बनकर दुकान पर आते रहे और परिवार से घनिष्ठता बढ़ाकर विश्वास जीत लिया।

इसी दौरान वे दुकान के गल्ले से नगदी और महँगा सामान चोरी करने लगे। पीड़ित के नाबालिग पोते ने आरोपियों को चोरी करते हुए मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड भी किया, जो परिवार के पास सुरक्षित बताया जा रहा है।

5–7 लाख की चोरी का आरोप
वीर सिंह का दावा है कि पिछले एक वर्ष में आरोपी दम्पति ने मिलकर लगभग ₹5–7 लाख की राशि और सामान उड़ा दिया। जब 27 नवंबर 2025 को बुज़ुर्ग ने दोनों को दुकान पर बुलाकर चोरी के बारे में पूछा, तो माहौल बिगड़ गया।

गालियाँ–धमकी–और सोने की चेन लूटने का आरोप पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने गंदी गालियाँ दीं, जान से मारने की धमकी दी और मौके से भागने लगे। इसी दौरान सपना शर्मा ने बुज़ुर्ग महिला हंसमुखी देवी की लगभग 8 ग्राम वजन की सोने की चेन झपटकर तोड़ ली और लेकर फरार हो गई।

अपहरण की धमकी तक बुज़ुर्ग परिवार दहशत में
वीर सिंह का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी दम्पति अज्ञात लोगों को भेजकर धमकवा रहे हैं कि यदि पुलिस या कोर्ट में गए, तो उनके नाबालिग पोते का अपहरण करवा देंगे और झूठे मुकदमों में फँसा देंगे।

SSP से FIR की मांग दहशत में जी रहे बुज़ुर्ग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को प्रार्थना–पत्र देकर मामले की उच्चस्तरीय जाँच, आरोपी गौरव और सपना शर्मा पर FIR दर्ज करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles