Thursday, June 18, 2026

गौ रक्षक को सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही जान से मार देने की धमकी हिंदू संगठन ने की कार्यवाही की मांग

शाहिद/यूपी हेड

ब्यूरो/अमन

गौ रक्षक को सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही जान से मार देने की धमकी हिंदू संगठन ने की कार्यवाही की मांग

बरेली। आजाद हिन्दू सेना व राष्ट्रीय सेवा संघ के कार्यकर्ता ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि गौ रक्षक ऋषभ ठाकुर ने मौलाना मदनी द्वारा दिये गये बयान वन्देमातरम न गाने, जेहाद करने तथा माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले को न मानने को लेकर मदनी द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था मदनी के बयान से आहत हुए।

गौ रक्षक ऋषम ठाकुर ने जिसका वीडियो बनाकर विरोध किया ।

पीड़ित ऋषभ ठाकुर ने बताया कि कुछ समुदाय विशेष के लोगों ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के माध्यम से आला हरजस्त का नाम लिखकर जान से मारने, अंग भंग कर देने की धमकियां मिल रही है।

जिसको लेकर आजाद हिन्दू सेना व राष्ट्रीय सेवा संघ के कार्यकर्ता ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पीड़ित वा उसके परिवार को सुरक्षा और धमकी देने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग की गई

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से यह लोग उपस्थित रहे.. सोनू यादव, बाबा लहरी,रवि सक्सेना, राहुल राना,ललित कश्यप, शिवम श्रीवास्तव, मिथुन चौधरी सुमित वाल्मीकि ,चिंकी सिंह आदि सैकड़ो सैनिक रहे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles