शाहिद/यूपी हेड
ब्यूरो चीफ/अमन

पूर्व चेयरमैन नसीम अहमद पर धोखाधडी का मुकदमा दर्ज, जमीन बेचने का नाम पर 26 लाख की ठगी
बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में जमीन खरीदने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित नकील खां ने क्षेत्राधिकारी बहेड़ी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि नसीम अहमद ने आधा बीघा जमीन बेचने का झांसा देकर उससे 26 लाख 50 हजार रुपये ले लिए, लेकिन न तो बैनामा कराया गया और न ही रकम वापस की गई।इस संबंध मे पूर्व चेयरमैन बहेडी नसीम अहमद और उनके एक साथी वाजिद खां पर थाना देवरनियां मे धोखाधडी व जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है.शिकायत के मुताबिक आरोपी नसीम अहमद, निवासी मोहल्ला टांडा, कस्बा व थाना बहेड़ी, ने मोहम्मदपुर परगना रिछा स्थित कई गाटा संख्याओं की भूमि में से संतरा होटल के पास स्थित आधा बीघा जमीन का सौदा 53 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से तय किया। आरोप है कि पहले 9 अक्टूबर 2025 को एक लाख रुपये बयाने के रूप में लिए गए और फिर 13 अक्टूबर 2025 को नैनीताल रोड के पास एक होटल के नजदीक शेष 25 लाख 50 हजार रुपये नकद ले लिए गए। उस समय आरोपी ने अगले दिन बैनामा कराने का भरोसा दिया।पीड़ित का कहना है कि इसके बाद आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। जब उसने तहसील बहेड़ी से जमीन की जानकारी निकलवाई तो पता चला कि संबंधित भूमि चकबंदी के दायरे में है, जिससे बैनामा संभव ही नहीं था। आरोप है कि जब पीड़ित ने सौदे पर सवाल उठाए और अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी खुद को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने की बात कहकर उसे डराता रहा और खुलेआम कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मामले में नकील खां ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।अब देखना यह होगा कि पुलिस इस गंभीर प्रकरण में कब और क्या कार्रवाई करती है
