Thursday, June 18, 2026

नैनीताल: दर्शन से पहले मातम, कैंची धाम जा रही स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, एक ही परिवार के 3 श्रद्धालुओं की मौत

शाहिद/यूपी हेड

ब्यूरो/अमन

नैनीताल। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को नैनीताल जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। मशहूर कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही एक स्कॉर्पियो कार लोहाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीआरएफ टीम को करीब 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालना पड़ा। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वाहन कैंची धाम क्षेत्र के पास पहुंचा, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार फिसलकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles