
शाहिद/यूपी हेड
रिपोर्ट/अमन
बहेड़ी (बरेली)। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप तहसील बहेड़ी में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया, जो न केवल जनसमस्याओं के निस्तारण का मंच बना, बल्कि प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल भी पेश कर गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान एसडीएम (IAS) इशिता किशोर और पुलिस अधीक्षक ने राजस्व, पुलिस और विकास विभाग से जुड़े गंभीर मामलों की गहनता से सुनवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही अक्षम्य होगी; हर शिकायत का निस्तारण निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लाई गई।
