शाहिद/यूपी हेड
रिपोर्ट/अमन

उममा हज उमराह टूर एंड ट्रेवल्स का हुआ शुभारंभ
शहर में उममा हज उमराह टूर एंड ट्रेवल्स का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी नागरिक मौजूद रहे। शुभारंभ के दौरान संस्था के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर उममा हज उमराह टूर एंड ट्रेवल्स के प्रतिनिधि जुबैर बेग और मौलाना तौसीफ रजा ने बताया कि रमज़ान के पाक महीने को ध्यान में रखते हुए टूर की ओर से एक शानदार और किफायती उमराह पैकेज निकाला गया है। इस विशेष पैकेज में यात्रियों की सुविधा, आरामदायक ठहराव, बेहतर परिवहन व्यवस्था और अनुभवी मार्गदर्शकों की सेवाएं शामिल की गई हैं।
जुबैर बेग और मौलाना तौसीफ रजा साहब ने आगे जानकारी दी कि इस रमज़ान उमराह पैकेज की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इच्छुक यात्री सीमित सीटों के चलते शीघ्र अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि जायरीन को पूरी ईमानदारी, सुविधा और सुकून के साथ अल्लाह के घर की ज़ियारत कराई जाए।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे तमाम उलेमा और लोग तसरीफ़ लाए. दामाद ए क़ैद मिल्लत जनाब सलामन हसन (सलमान मियां) वा राशिद मरकजी साहब बा उस्मान साहब दीगर उलमा ए किरम तसरीफ़ लाए
कार्यक्रम के अंत में दुआ के साथ शुभारंभ समारोह का समापन किया गया।
