Thursday, June 18, 2026

कलेक्ट्रेट में बीडीए भूमि क्रय को लेकर दर निर्धारण समिति की अहम बैठक, पारदर्शिता पर जोर

कलेक्ट्रेट में बीडीए भूमि क्रय को लेकर दर निर्धारण समिति की अहम बैठक, पारदर्शिता पर जोर

शाहिद/यूपी हेड

रिपोर्ट/अमन

बरेली। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में बी०डी०ए० (बरेली विकास प्राधिकरण) की भूमि क्रय प्रक्रिया को लेकर दर निर्धारण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य भूमि क्रय की प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाना रहा।

बैठक के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ भूमि क्रय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने भूमि के उचित मूल्य निर्धारण, नियमों के पालन और प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भूमि क्रय में किसी भी स्तर पर अनियमितता न हो और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि आम जनता और प्राधिकरण दोनों के हित सुरक्षित रह सकें।

बैठक में यह भी कहा गया कि भूमि क्रय से संबंधित सभी प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाए और रिकॉर्ड को अद्यतन रखा जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles