
बरेली कैफे बवाल मामले मे बजरंग दल ने कार्यकर्ता से झाड़ा पल्ला, पुलिस जांच तेज,,
शाहिद/यूपी हेड
रिपोर्ट/अमन
बरेली के द डेन कैफे में नर्सिंग छात्रा की बर्थडे पार्टी के दौरान हुए बवाल का मामला अब सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गया है, आरोप है कि पार्टी के दौरान बजरंग दल से जुड़े बताए जा रहे ऋषभ ठाकुर अपने कई साथियों के साथ कैफे में पहुंचा और वहां मौजूद युवक-युवतियों पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे कैफे में अफरा-तफरी मच गई और भय का माहौल बन गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं मामला तूल पकड़ता देख बजरंग दल ने सार्वजनिक रूप से ऋषभ ठाकुर से पूरी तरह दूरी बना ली है, बरेली महानगर संयोजक केवलानंद गौड़ ने स्पष्ट किया कि ऋषभ ठाकुर को 14 दिसंबर को ही संगठन के सभी दायित्वों से मुक्त किया जा चुका था और वह अब संगठन का कोई प्रतिनिधि नहीं है, ऐसे में उसके द्वारा किया गया कोई भी कृत्य बजरंग दल की जिम्मेदारी नहीं मानी जा सकती, उन्होंने यह भी कहा कि संगठन अनुशासन और मर्यादा के साथ काम करता है और जो व्यक्ति संगठन की नीति के विरुद्ध जाकर विवाद खड़ा करता है, उसे संगठन में बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है, उधर पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है, कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि यह साफ हो सके कि घटना के दौरान किस स्तर पर कानून का उल्लंघन हुआ और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।
