Thursday, June 18, 2026

बदायूं में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

बदायूं में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार
बदायूं। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग के एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम के अनुसार आरोपी लेखपाल वारसान (उत्तराधिकार प्रमाण पत्र) बनवाने के नाम पर ₹10,000 की रिश्वत मांग रहा था।
पीड़ित युवक ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद जमीन से जुड़े कागजातों में वारसान दर्ज कराने के लिए लेखपाल लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। परेशान होकर युवक ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया।
पूर्व नियोजित योजना के तहत जैसे ही लेखपाल ने ₹10,000 की रिश्वत ली, एंटी करप्शन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन टीम ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो बिना डरे उसकी शिकायत करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles