Thursday, June 18, 2026

इज्जतनगर में देर रात मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, हेड कांस्टेबल घायल

Oplus_0

इज्जतनगर में देर रात मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, हेड कांस्टेबल घायल

शाहिद/यूपी हेड

रिपोर्ट/अमन

बरेली।थाना इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है।

उप निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सैदपुर–चुन्नीलाल मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सैदपुर बाग पुलिस बूथ के पास स्कूटी पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

खुद को पुलिस से घिरा देख एक बदमाश ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली हेड कांस्टेबल धनीश सक्सेना को जा लगी, जिससे वह घायल हो गए। स्थिति को भांपते हुए पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी।

घायल बदमाश की पहचान फैजान पुत्र हसनैन (22) निवासी कस्सावान, थाना फरीदपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, ₹270 नकद और एक स्कूटी बरामद की है।

वहीं, उसका साथी आसिफ पुत्र अली मोहम्मद, निवासी पीर बहोड़, थाना इज्जतनगर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश और घायल पुलिसकर्मी दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना इज्जतनगर में मामले से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, फैजान और फरार आरोपी आसिफ दोनों के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles