Thursday, June 18, 2026

भाजपा विधायक व प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

भाजपा विधायक व प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

शाहिद/यूपी हेड

रिपोर्ट/अमन

फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दूसरी बार निर्वाचित विधायक एवं रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, शैक्षणिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, डॉ. श्याम बिहारी लाल बरेली के सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ. श्याम बिहारी लाल एक अनुभवी शिक्षाविद के साथ-साथ जनप्रिय नेता भी थे। उन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय में लंबे समय तक प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दीं और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, राजनीति में भी उन्होंने फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व कर जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

उनके निधन पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और आम नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें एक सरल, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताया। परिवारजनों का रो -रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles