
बरेली बेकिंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले युवा मोर्चा महानगर बरेली के अध्यक्ष अमन सक्सेना
संपादक/अमन रज़ा
लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर बरेली के अध्यक्ष अमन सक्सेना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने बरेली महानगर से जुड़े प्रमुख विकास कार्यों, युवाओं की समस्याओं एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी।
अमन सक्सेना ने बरेली में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, खेल सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा से जुड़े मुद्दों एवं शहर के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर अपना पक्ष रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस मुलाकात को लेकर बरेली भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा में उत्साह देखा गया। अमन सक्सेना ने मुख्यमंत्री का समय देने एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
