Thursday, June 18, 2026

IGRS रैंकिंग में बरेली पुलिस पूरे यूपी में नंबर-1, जन शिकायतों के निस्तारण में शानदार उपलब्धि

IGRS रैंकिंग में बरेली पुलिस पूरे यूपी में नंबर-1, जन शिकायतों के निस्तारण में शानदार उपलब्धि

रिपोर्ट/शाहिद

जनवरी 2026 में बरेली के 28 थानों ने हासिल किया प्रथम स्थान, 96% से अधिक शिकायतकर्ता रहे संतुष्ट

बरेली। जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बरेली पुलिस ने एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि हासिल की है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के अंतर्गत जनवरी माह 2026 की मासिक रैंकिंग में जनपद बरेली पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

शासन स्तर पर IGRS पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, निष्पक्ष जांच, शिकायतकर्ता से संवाद और संतुष्टि के आधार पर हर माह रैंकिंग जारी की जाती है। इसी क्रम में बरेली पुलिस द्वारा जन समस्याओं के प्रभावी समाधान के चलते यह गौरवपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

बरेली के 28 थानों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, सभी को मिला 100 प्रतिशत स्कोर इस उपलब्धि में बरेली जनपद के 28 थानों ने भी उत्कृष्ट कार्य करते हुए IGRS शिकायतों के संतोषजनक निस्तारण में 100 में 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

यह उपलब्धि बरेली पुलिस की प्रशासनिक दक्षता, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और प्रभावी कार्यशैली को दर्शाती है।

प्रथम स्थान पाने वाले बरेली के प्रमुख थाने:
बरेली अलीगंज
बरेली बिथरी चैनपुर
बरेली क्योलड़िया
बरेली फरीदपुर
बरेली प्रेमनगर
बरेली भोजीपुरा
बरेली विशारतगंज
बरेली शाही
बरेली सीबीगंज
बरेली फतेहगंज पश्चिमी
बरेली हाफिजगंज
बरेली मीरगंज
बरेली इज्जतनगर
बरेली बारादरी
बरेली सुभाषनगर
बरेली नवाबगंज
बरेली किला
बरेली बहेड़ी
बरेली कैंट
बरेली कोतवाली
बरेली आंवला
बरेली भमोरा
बरेली भुता
बरेली सिरौली
बरेली फतेहगंज पूर्वी
बरेली शेरगढ़
बरेली शीशगढ़
बरेली महिला थाना
शिकायत निस्तारण में बरेली पुलिस की प्रशासनिक उपलब्धियां

बरेली पुलिस द्वारा जनवरी माह में सभी शिकायतों का नियत समय से पहले समाधान किया गया, जिससे कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर नहीं रहा।

बरेली पुलिस की इस सफलता के पीछे त्वरित संज्ञान, निष्पक्ष जांच, प्रभावी संवाद और समयसीमा का पूर्ण अनुपालन मुख्य कारण रहे।
मुख्य आंकड़े:
जनवरी में कुल 1409 शिकायतों पर फीडबैक लिया गया
1356 शिकायतकर्ताओं ने संतुष्टि जताई
संतुष्टि प्रतिशत रहा 96.24%
इसके अलावा,
1389 आवेदकों से पुलिस अधिकारियों ने संपर्क किया
संपर्क प्रतिशत रहा 98.58%
यह स्पष्ट करता है कि बरेली पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।
बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस टीम को दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का कार्य इसी तरह जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles