Thursday, June 18, 2026

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रिपोर्ट/शाहिद
जुनैद मेवाती बने महानगर उपाध्यक्ष, उवेश खान को मिली महानगर मंत्री की जिम्मेदारी
जीएसटी सहित विभिन्न समस्याओं पर व्यापारियों ने रखी अपनी बात
बरेली। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (पंजी.) की एक महत्वपूर्ण बैठक बैरियर नं. पीलीभीत रोड, खजूरिया घाट स्थित रज़ा टेंडर्स एंड सैनेट्री के पास आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे और अपने-अपने व्यापार से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से संगठन के समक्ष रखा।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल ने की। इस अवसर पर व्यापारियों ने जीएसटी की जटिल प्रक्रियाओं, बार-बार आने वाली तकनीकी समस्याओं, विभागीय नोटिसों की बढ़ती संख्या, टैक्स दरों में असमानता तथा ऑनलाइन रिटर्न फाइलिंग में हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों का कहना था कि जीएसटी प्रणाली को सरल और व्यवहारिक बनाया जाए, जिससे छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को राहत मिल सके।
बैठक में बिजली बिलों में बढ़ोतरी, बाजार क्षेत्र की साफ-सफाई की स्थिति, अतिक्रमण की समस्या, पार्किंग की कमी, लाइसेंस संबंधी दिक्कतें तथा स्थानीय प्रशासन से समन्वय की आवश्यकता जैसे मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा की गई। व्यापारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती लागत और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जटिलता के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है और समय रहते समाधान आवश्यक है।
जिला अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि संगठन उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एक विस्तृत ज्ञापन तैयार कर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को सौंपा जाएगा तथा आवश्यकतानुसार वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट रहने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील भी की।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए जुनैद मेवाती को महानगर उपाध्यक्ष एवं उवेश खान को महानगर मंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का विश्वास व्यक्त किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष कुमार गौरव शर्मा, महानगर महामंत्री अनुज गुप्ता, विक्की बग्गा, जिला महामंत्री दानिश मलिक, साजिद खान सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
बैठक का समापन संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles