Thursday, June 18, 2026

ऋषभ ठाकुर गिरफ्तार : युवक से मारपीट कर जबरन लगवाए धार्मिक नारे, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तारी

ऋषभ ठाकुर गिरफ्तार : युवक से मारपीट कर जबरन लगवाए धार्मिक नारे, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तारी

रिपोर्ट/अमन

कैंट थाना क्षेत्र की घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती, जिला बदर आरोपी ऋषभ ठाकुर फिर कानून तोड़ने में आगे

बरेली। बरेली में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बार फिर ऋषभ ठाकुर का नाम सामने आया है। कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उससे जबरन धार्मिक नारे लगवाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद रविवार देर रात ऋषभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ऋषभ ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मुस्लिम युवक को सार्वजनिक स्थान पर रोका और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि युवक को अपमानित करते हुए उससे जबरन धार्मिक नारे लगवाए गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी आरोपियों द्वारा बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

पहचान को लेकर बनाया निशाना, लड़की से दोस्ती बनी वजह प्राथमिक जांच के अनुसार, ऋषभ ठाकुर ने युवक को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उसकी पहचान एक स्थानीय हिंदू लड़की से थी। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार शाम की है, जब युवक लड़की के साथ घूम रहा था।

छात्रा के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, अभद्रता का आरोप मामले में छात्रा के पिता ने ऋषभ ठाकुर और उसके साथियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी युवक के साथ उनकी अनुमति से गई थी, लेकिन ऋषभ ठाकुर और उसके साथियों ने न सिर्फ युवक के साथ मारपीट की बल्कि उनकी बेटी से भी अभद्र व्यवहार किया।

मोबाइल जब्त, आर्थिक लेनदेन की भी जांच
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऋषभ ठाकुर और उसके साथियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आर्थिक लेनदेन समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।

जिला बदर होने के बावजूद सक्रिय, पुलिस पर उठे सवाल चौंकाने वाली बात यह है कि ऋषभ ठाकुर पहले से ही जिला बदर घोषित किया जा चुका है, इसके बावजूद वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहा है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर जिला बदर आरोपी शहर में कैसे सक्रिय रहा।

पुराने मामलों की भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऋषभ ठाकुर के खिलाफ पहले दर्ज मामलों को भी खंगाला जा रहा है। उसके आपराधिक इतिहास को ध्यान में रखते हुए सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों ने साफ किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी हाल में शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles