Thursday, June 18, 2026

वन एवं पर्यावरण आयोग में धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ रवि चौहान बने जिला सदस्य

रिपोर्ट/शाहिद

वन एवं पर्यावरण आयोग में धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ रवि चौहान बने जिला सदस्य
बरेली। वन एवं पर्यावरण आयोग (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) द्वारा जनपद बरेली निवासी धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ रवि चौहान को सदस्य, वन एवं पर्यावरण आयोग – जिला बरेली नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त सदस्य धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ रवि चौहान निवासी जोगीठेर, थाना सीबीगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) हैं। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर लोगों ने आशा व्यक्त की कि धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ रवि चौहान जिले में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं वन संवर्धन के कार्यों को नई दिशा देंगे और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles