
अमन कमेटी ने इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम का किया भव्य स्वागत, जनता से जुड़ाव बनी पहचान
बरेली:इज्जतनगर क्षेत्र में अमन कमेटी द्वारा थाना इज्जतनगर के इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम का जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम इससे पहले शहर कोतवाली, थाना प्रेम नगर और थाना सीबीगंज में अपनी शानदार सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ जनता का भरोसा भी मजबूती से जीता है।
उनकी कार्यशैली उन्हें अन्य अधिकारियों से अलग बनाती है। वे थाना अध्यक्ष की तरह नहीं बल्कि एक सेवक के रूप में कार्य करते हैं। आम जनता से सीधा संवाद करना, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना और त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहती है। यही कारण है कि क्षेत्र की जनता उनके कार्यों से बेहद खुश और संतुष्ट नजर आती है।
अमन कमेटी के सदस्यों ने इंस्पेक्टर गौतम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी, सादगी और जनसेवा की भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प भी लिया
सादिया गौस (प्रदेश उपाध्यक्ष)
डॉ शहाबुद्दीन (प्रदेश मीडिया संरक्षक)
साद हुसैन (प्रदेश सचिव) उपस्थित रहे
