Thursday, June 18, 2026

कटरा चाँद खां मे कमरे में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, सुबह खुलते ही परिवार मे मचा मचा कोहराम

कटरा चाँद खां मे कमरे में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, सुबह खुलते ही परिवार मे मचा मचा कोहराम

Aman raza
April 14, 2026
5:12 pm

कटरा चाँद खां मे कमरे में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, सुबह खुलते ही परिवार मे मचा मचा कोहराम

तीन साल के बेटे की मां ने उठाया खौफनाक कदम, पारिवारिक कलह बनी वजह?

बरेली में दिल दहला देने वाली घटना, घर के अंदर महिला की संदिग्ध मौत

सुबह का सन्नाटा टूटा चीख-पुकार से, कमरे में मिला महिला का शव

पति से विवाद या कुछ और? फंदे से लटकी मिली महिला, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

रिपोर्ट : अमन रज़ा

बरेली। बारादरी क्षेत्र के कटरा चांद खां मोहल्ले में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव उसके ही घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतका की पहचान 24 वर्षीय अमनदीप के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2021 में अनमोल नाम के युवक से हुई थी। दोनों का एक तीन साल का बेटा भी है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। अमनदीप का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

घरेलू विवाद की आशंका

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच-पड़ताल शुरू की। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस का मानना है कि घरेलू तनाव या आपसी विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

मायके पक्ष को दी गई सूचना

घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष को दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हर एंगल से जांच जारी

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है, तो उसके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles