Thursday, June 18, 2026

बरेली: 8 मई को चौकी चौराहे पर सांकेतिक धरना देंगे चर्चित पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, गन्ना भुगतान न होने पर किसानों के साथ सड़क पर उतरेंगे

बरेली: 8 मई को चौकी चौराहे पर सांकेतिक धरना देंगे चर्चित पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, गन्ना भुगतान न होने पर किसानों के साथ सड़क पर उतरेंगे*

रिपोर्ट/शाहिद

नवाबगंज मिल पर 72 करोड़ और बहेड़ी मिल पर 138 करोड़ बकाया, डंडा-समाजवादी झंडे के साथ अकेले घर से निकलेंगे, धरने के बाद कमिश्नर को सौपेंगे ज्ञापन

*बरेली, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार 8 मई को बरेली में सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने चौकी चौराहे पर सांकेतिक धरना देने का ऐलान किया है। किसानों का कहना है कि नवाबगंज शुगर मिल पर 72 करोड़ और बहेड़ी चीनी मिल पर 138 करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।

डंडा और समाजवादी झंडे के साथ अकेले धरने पर निकलेंगे भगवत सरन
पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि किसान लंबे समय से अपने हक के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन मिल प्रबंधन और प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मैं डंडा और समाजवादी झंडे के साथ घर से अकेले धरना देने निकलूंगा।

गंगवार ने बताया कि यह धरना सांकेतिक होगा, लेकिन अगर भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि गन्ना किसानों की मेहनत का पैसा मिलों में अटका हुआ है, जबकि किसान कर्ज और खेती के खर्च में दबे हैं।

धरने के बाद कमिश्नर को सौंपा जाएगा ज्ञापन, मिलों पर बकाया करोड़ों में
पूर्व मंत्री ने कहा कि धरने के बाद वह कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल भुगतान की मांग करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मिलों की मनमानी और प्रशासन की उदासीनता से किसान परेशान हैं।

नवाबगंज शुगर मिल पर 72 करोड़ और बहेड़ी चीनी मिल पर 138 करोड़ रुपये का बकाया है। भगवत सरन गंगवार ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो किसान आंदोलन व्यापक रूप लेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles