
परवेज़ अख़्तर की शिकायत से प्रशासन अलर्ट मूड पर फाइक एन्क्लेव में आरिफ का पूरा साम्राज्य ढहने की कगार पर
शाहिद/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/अमन
परवेज़ अख़्तर ने खोली आरिफ की अवैध प्लॉटिंग और तालाब कब्जे की परतें,अब अगला वार फाइक एन्क्लेव पर तय मना जा रहा है
बरेली-परवेज़ अख़्तर की वह एक शिकायत जिसने पूरे प्रशासन को हिला दिया, अब बरेली में अवैध निर्माण माफिया के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई का कारण बन चुकी है।
कॉलोनाइज़र मोहम्मद आरिफ के खिलाफ परवेज़ अख़्तर द्वारा दी गई विस्तृत शिकायत में तालाबों पर कब्जा, अवैध प्लॉटिंग और बिना अनुमति निर्माण का पूरा काला चिट्ठा उजागर किया गया था।
परवेज़ अख़्तर की शिकायत से खुली आरिफ की अवैध राज की परतें
सूत्रों के अनुसार, परवेज़ अख़्तर ने प्रशासन को तथ्यों सहित बताया कि किस तरह आरिफ ने कई तालाबों को मिट्टी से भरकर अवैध कालोनियाँ खड़ी कर दीं।
इसी शिकायत के बाद बीडीए टीम सक्रिय हुई और जांच में आरिफ के अवैध साम्राज्य की लंबी सूची सामने आई।
इसके बाद प्रशासन ने दो दिनों की सबसे बड़ी बुलडोज़र कार्रवाई करते हुए करोड़ों की अवैध इमारतों को ध्वस्त कर दिया। तीन बुलडोज़र, दो पोकलेन मशीनें, भारी पुलिस बल और ट्रैफिक विभाग की टीम तैनात रही। पूरी कार्रवाई बरेली में अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है।
अब फाइक एन्क्लेव पर जल्द गिरेगी गाज परवेज़ अख़्तर ने पहले ही दे दिया पूरा ब्यौरा
सबसे बड़ा खुलासा यह है कि परवेज़ अख़्तर की शिकायत केवल आरिफ की मौजूदा कॉलोनी तक सीमित नहीं थी।
उन्होंने फाइक एन्क्लेव में भरे गए तालाबों और अवैध प्लॉटिंग की भी पूरी जानकारी प्रशासन को सौंप दी है।
सूत्र बताते हैं कि अगला निशाना फाइक एन्क्लेव
जल्द चलेगा बुलडोज़र परवेज़ अख़्तर ने तालाबों पर कब्जे का पूरा रिकॉर्ड प्रशासन को सौंप दिया है
अधिकारियों के बीच यह चर्चा आम है कि परवेज़ अख़्तर की शिकायत ने पूरा खेल बदल दिया है, क्योंकि उनके दस्तावेज़ों ने प्रशासन को वह सबूत दिए जिन पर बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी।
आरिफ की कुंडली तैयार परवेज़ अख़्तर की ओर से सौंपा गया डोज़ियर बना सबसे बड़ा हथियार
प्रशासन ने मोहम्मद आरिफ की पूरी कुंडली तैयार कर ली है, जिसमें फाइक एन्क्लेव के अवैध निर्माण भी शामिल हैं।
अगले चरण में इन्हीं अवैध मकानों पर बुलडोज़र चलने की तैयारी है।
बरेली में बुलडोज़र राज सबसे बड़ी कार्रवाई के पीछे एक नाम: परवेज़ अख़्तर
पूरे शहर में चर्चाओं का एक ही नाम है
परवेज़ अख़्तर, जिनकी शिकायत पर आधार बनाकर प्रशासन ने अवैध निर्माणों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई पूरी कर ली है।
