Thursday, June 18, 2026

पूजा राणा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद आरोपी विमल कुमार गिरफ्तार

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करने वाली युवती पूजा राणा की हत्या के मामले में बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विमल कुमार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है।गुमशुदगी से हत्या तक का खुलासाजानकारी के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को मृतका के भाई मनोज राणा ने थाना बारादरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जनवरी की दोपहर पूजा राणा घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पूजा राणा को आरोपी विमल कुमार की कार में सवार होते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्मपुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पैसों के विवाद और शराब के नशे में गुस्से में आकर उसने पूजा राणा की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि शव को नकटिया नदी के जंगल क्षेत्र में दबा दिया गया, जबकि पूजा की स्कूटी को पीलीभीत की बड़ी नहर में फेंक दिया गया।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बरामदगी के दौरान मुठभेड़23 जनवरी 2026 को पुलिस आरोपी को स्कूटी और मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभिरक्षा में लेकर गई। स्कूटी को पीलीभीत से बरामद किया गया। इसके बाद मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए आरोपी को बीडीए रामगंगा कॉलोनी, थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र लाया गया।इसी दौरान आरोपी ने पहले से छुपाकर रखे लोडेड अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार होने का प्रयास किया।जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायलपुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी विमल कुमार घायल हो गया। मौके से एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles