Thursday, June 18, 2026

बरेली में दर्दनाक हादसा: पानी भरी बाल्टी में डूबकर 15 महीने के मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम

संपादक/अमन रज़ा

खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंचा बच्चा, काफी देर तक गांव में तलाशते रहे परिजन

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। दुनका थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया कल्यानपुर में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 15 महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया और गांव में भी शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, ठिरिया कल्यानपुर निवासी इंतजार अहमद के परिवार में रविवार को रोजा रखा गया था। शाम के समय घर के सभी लोग इफ्तार की तैयारी में व्यस्त थे। इसी दौरान उनका 15 महीने का बेटा याशर घर के आंगन में खेल रहा था।

बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते मासूम बाथरूम तक पहुंच गया, जहां पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी। बच्चा पानी से खेलने लगा और इसी दौरान अचानक औंधे मुंह बाल्टी में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ देर बाद जब परिवार वालों ने बच्चे को घर में नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। परिजन और आसपास के लोग काफी देर तक गांव में उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में जब घर के बाथरूम में देखा गया तो मासूम बाल्टी में पड़ा मिला।

मासूम का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। बच्चे की मां फरीन का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि याशर दो भाई-बहनों में सबसे छोटा था और घर का दुलारा था।

घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार सुबह परिजनों ने मासूम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles