
रविवार को SIR प्रभारी के सामने हुई तकरार का असर जारी, शहजिल -सुल्तान की भिड़ंत मे कौन किस पर पड़ेगा भारी
रिपोर्ट अमन
रविवार को एसआईआर प्रभारी के समक्ष विधायक शहजिल इस्लाम और पूर्व विधायक सुल्तान बेग के बीच हुई तीखी नोकझोंक का असर अब सियासी गलियारों में साफ दिखने लगा है। प्रशासनिक समीक्षा के नाम पर बुलाई गई बैठक में जिस तरह दोनों नेता आमने-सामने आए, उसने पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक टकराव में बदल दिया। बातचीत के दौरान आवाज़ें ऊंची हुईं, आरोप-प्रत्यारोप लगे और कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।मीरगंज के पूर्व विधायक सुल्तान बेग की भोजीपुरा मे सियासी सक्रियता और 2027 के लिए सपा से विधानसभा के टिकट की दावेदारी के चलते दोनों नेताओं के बीच पहले से ही खींचतान चल रही थी। रविवार को मौका मिलते ही विधायक शहजिल इस्लाम ने पूर्व विधायक सुल्तान बेग की भूमिका पर सवाल खड़े किए, वहीं सुल्तान बेग ने भी पलटवार करते हुए मौजूदा व्यवस्था और फैसलों पर निशाना साध दिया। स्थिति बिगड़ती देख अधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा, तब जाकर बैठक आगे बढ़ सकी।घटना के बाद दोनों खेमों के समर्थक भी सक्रिय हो गए हैं और अलग-अलग मंचों पर बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। सियासी जानकारों का मानना है कि यह तकरार आने वाले दिनों में बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले सकती है। प्रशासनिक स्तर पर भले ही मामले को शांत रखने की कोशिश की जा रही हो, लेकिन एसआईआर प्रभारी के सामने हुई इस भिड़ंत ने साफ कर दिया है कि यह सियासी तनाव अभी और बढ़ सकता है।
