जल भराव के बीच खाकी बनी सहारा,मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज सौरभ डेढा ने खुद संभाला मोर्चा,लोगों को निकाला सुरक्षित

Sep 7, 2026 - 15:54
Sep 7, 2026 - 16:35
 0  23
जल भराव के बीच खाकी बनी सहारा,मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज सौरभ डेढा ने खुद संभाला मोर्चा,लोगों को निकाला सुरक्षित

TALK 24 शाहिद बेग यूपी हेड 

जलभराव के बीच खाकी बनी सहारा चौकी इंचार्ज सौरभ डेढ़ा ने खुद मोर्चा संभालकर लोगों को निकाला सुरक्षित

मॉडल टाउन चौकी क्षेत्र की रेजिडेंसी कॉलोनी में भर गया पानी मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज सौरभ डेढ़ा ने ट्रैक्टर पर बैठकर लोगों को निकाल सुरक्षित

बरेली:शहर में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। मॉडल टाउन समेत शहर की तमाम कॉलोनियां पानी में डूबी नजर आ रही हैं। ऐसे मुश्किल हालात में पुलिसकर्मी लोगों के लिए मददगार बनकर सामने आ रहे हैं।

मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज सौरभ ने इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए खुद ट्रैक्टर पर बैठकर जलभराव वाले इलाकों का जायजा लिया और पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। इस दौरान उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद की।

चौकी इंचार्ज द्वारा ट्रैक्टर पर बैठकर जलभराव में फंसे लोगों को बाहर निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस अधिकारी लोगों की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस मानवीय प्रयास की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

बारिश के कारण बरेली शहर के कई हिस्सों में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। कई कॉलोनियों और गलियों में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे समय में पुलिस द्वारा राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद करना स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की वर्दी सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर यही खाकी लोगों के लिए सहारा भी बनती है। मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज सौरभ की पहल ने इस बात को एक बार फिर साबित किया है।

मुश्किल वक्त में लोगों के साथ खड़ी खाकी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है।

Azaz Ahmad Editor-in-chief