कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर अभाविप का प्रदर्शन, 26 अगस्त तक सुधार की मांग
शाहिद मिर्ज़ा ( यूपी हेड )
बरेली। बरेली कॉलेज परिसर में वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और असमान पार्किंग व्यवस्था के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने उप प्राचार्य एवं चीफ प्रॉक्टर का घेराव किया। अभाविप ने आरोप लगाया कि परिसर में छात्रों के वाहनों पर रोक लगाई जा रही है,जबकि अन्य लोगों को वाहन ले जाने की छूट दी जा रही है।अभाविप नेताओं ने कहा कि कॉलेज को किसी भी स्थिति में 'बाजार' नहीं बनने दिया जाएगा। कैंपस में सुरक्षित और शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों के वाहन भी बाहर निर्धारित पार्किंग में खड़े कराए जाने चाहिए।विभाग संगठन मंत्री विकास गोला ने चेतावनी दी कि यदि कॉलेज प्रशासन ने 26 अगस्त तक सभी के लिए समान और पारदर्शी व्यवस्था लागू नहीं की, तो अभाविप प्रदर्शन करेगी।
वार्ता में कुनाल मिश्रा, आयुष शर्मा, सत्यम गुर्जर और हर्षित चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन ने फालतू वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।
(प्रशासन बरेली कॉलेज बरेली)