सुदेश यादव बने युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव,मिला संघर्ष करने का इनाम

Sep 22, 2026 - 15:51
 0  12
सुदेश यादव बने युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव,मिला संघर्ष करने का इनाम

TALK 24 शाहिद बेग यूपी हेड

सुदेश यादव बने समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव

संघर्ष और आंदोलनों में सक्रिय भूमिका का मिला सम्मान, राष्ट्रीय नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तथा समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फहद की अनुमति से सुदेश यादव को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है।

सुदेश यादव लंबे समय से संगठन और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। युवाओं, छात्रों और आम जनता से जुड़े विषयों को लेकर उन्होंने विभिन्न आंदोलनों में भाग लिया तथा संगठन की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है। उनके इसी संघर्षशील रवैये, सक्रियता और संगठन के प्रति निरंतर समर्पण को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

सुदेश यादव के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की खबर से उनके समर्थकों और समाजवादी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने इसे उनके लंबे संघर्ष और मेहनत का सम्मान बताते हुए उन्हें बधाई दी।

नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव सुदेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फहद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। युवाओं और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Azaz Ahmad Editor-in-chief