बिहार कलाँ में अकीदत संग मनाया गया जश्ने साबरी,दुआ के साथ बटा लंगर

Aug 27, 2026 - 19:07
 0  91
बिहार कलाँ में अकीदत संग मनाया गया जश्ने साबरी,दुआ के साथ बटा लंगर
मस्जिद के अंदर मौजूद स्थानीय लोग

TALK 24 | शाहिद मिर्ज़ा यूपी हेड 

बरेली। बिहार कलाँ स्थित गौसिया मस्जिद में जश्ने साबरी का आयोजन सादगी व अकीदत के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान उर्स की पारंपरिक रस्में अदा की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ने हिस्सा लिया।

मस्जिद के इमाम मुफ्ती इल्यास रज़ा शेरपुरी व अन्य उलेमाओं ने नात-ओ-मनकबत की महफिल में बुजुर्गाने दीन की तालीमात पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में मोहब्बत, भाईचारे और नेक राह पर चलने का संदेश देना है।

कार्यक्रम के अंत में देश में अमन-चैन व खुशहाली की सामूहिक दुआ की गई, जिसके बाद अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण हुआ।

इस दौरान मुशाहिद बेग, शाहरुख खान, निज़ाम बेग, आकिब खान, आरिफ खान अजहरी, सोहिब बेग, प्रिंस, सोयब सलमानी और सोहिल खान समेत मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे !

Azaz Ahmad Editor-in-chief