धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर अलग अलग सड़क हादसे : छात्र समेत दो की दर्दनाक मौत दो घायल,हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ हुआ फरार

Sep 26, 2026 - 18:31
 0  1
धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर अलग अलग सड़क हादसे : छात्र समेत दो की दर्दनाक मौत दो घायल,हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ हुआ फरार
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग एवं पुलिस प्रशासन की फोटो

TALK 24| शाहिद मिर्ज़ा यूपी हेड रिपोर्ट 

बरेली जनपद में धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर गुरुवार देर रात्रि एवं शुक्रवार प्रातः हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए दुर्घटनाओं के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक मौके पर फरार हो गए।सूचना पर पहुँची थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुनका पुलिस चौकी में खड़ा कराया।

स्कूल बस में सवार होने जा रहा था छात्र शुक्रवार प्रातः प्रथम घटना आनंदपुर के पास घटित हुई जहाँ दुनका निवासी सौरभ गुप्ता का 14 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ गुप्ता दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था बताया गया है कि स्कूल बस मिर्जापुर तक आती है।

शुक्रवार प्रातः सिद्धार्थ अपने चाचा शानू गुप्ता के साथ बाइक द्वारा मिर्जापुर जा रहा था जहां से उसे स्कूल बस में सवार होना था इससे पूर्व ग्राम आनंदपुर के पास धनेटा की ओर से आ रही सीमेंट बोरी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी जिससे सिद्धार्थ सड़क पर दूर जा गिरा जिसके ऊपर से ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उतर गया जिससे सिद्धार्थ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चाचा शानू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए बरेली लेजाया गया है बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर संबंधित कार्यवाही शुरू कर दी है।सिद्धार्थ दो भाइयों में बड़ा था बेटे की मौत से पीड़ित मां रो-रोकर बेटे को बुला रही थी जो बेसुध हो गई घटना के समयँ सिद्धार्थ के पिता राजस्थान में थे जिन्हें घटना की जानकारी दी गई।

दूसरी घटना में लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर गुरुवार देर रात्रि धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर ग्राम बसई ईंट-भट्ठे के पास दूसरी घटना घटित हुई है जहाँ लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार नियाज खां (65)व जंगा खां (53) को टक्कर मार दी इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जहाँ इलाज के दौरान नियाज खां ने दम तोड़ दिया जबकि जंगा खां का उपचार किया जा रहा है।दोनों सड़क दुर्घटनाओं में पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।कब्जे में लिए गए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस ने दुनका पुलिस चौकी में खड़ा कराया है दुर्घटनाओं के बाद चालक मौके से फरार होने में सफल रहे हैँ।

पुलिस दुर्घटनाओं की जांच के साथ चालकों की तलाश भी कर रही है।सड़क दुर्घटनाओं के बाद धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Azaz Ahmad Editor-in-chief