सैदपुर चुन्नीलाल में विकास का 'दौलत मॉडल': 5 साल बेमिसाल, जनता फिर से दौलत खान को सौंपने जा रही है गांव की कमान
TALK 24 | शाहिद मिर्ज़ा यूपी हेड रिपोर्ट
भोजीपुरा,बरेली। जनपद बरेली की विधानसभा भोजीपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सैदपुर चुन्नीलाल में ग्राम प्रधान दौलत खान का 5 साल का कार्यकाल बेहद बेमिसाल और ऐतिहासिक रहा है। कार्यकाल की समाप्ति के करीब पहुंचते ही जब हमारे संवाददाता ने गांव की धरातली हकीकत जानने के लिए 'ग्राउंड जीरो' पर जाकर जनसंपर्क किया, तो जनता का उत्साह और समर्थन देखते ही बनता था। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जो काम बीते कई दशकों में पूर्व के प्रधान नहीं करा सके, उन्हें दौलत खान ने अपने इस एक ही कार्यकाल में पूरा करके दिखा दिया।
90 प्रतिशत सीसी रोड और आधुनिक सफाई व्यवस्था से बदला गांव का मंजर
गांव में विकास कार्यों की बात करें तो दौलत खान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छता पर सबसे ज्यादा जोर दिया है।
सड़कों का कायाकल्प: गांव के अंदर लगभग 90 प्रतिशत रास्तों और गलियों को सीसी (सीमेंट कंक्रीट) रोड में तब्दील कर दिया गया है, जिससे लोगों को कीचड़ और जलभराव से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है।
घर-घर से कूड़ा उठान: स्वच्छता का एक नया अंदाज कायम करते हुए गांव में गली-गली कूड़ा उठाने वाले कर्मियों की नियुक्ति की गई है।
नियमित साफ-सफाई: गांव की नालियों और रास्तों को साफ रखने के लिए विशेष सफाई कर्मियों की व्यवस्था की गई है, जिससे सैदपुर चुन्नीलाल अब स्वच्छता की मिसाल बन चुका है।
सरकारी स्कूलों का चमका भविष्य, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम
दौलत खान के कार्यकाल की सबसे बड़ी और अहम उपलब्धि गांव के शैक्षणिक संस्थानों की सूरत बदलना रही। उन्होंने गांव के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का जीर्णोद्धार कराकर उन्हें एक दम चमचमाता और आकर्षक रूप दिया है। स्कूलों में बेहतर माहौल मिलने से बच्चों की उपस्थिति में सुधार हुआ है और ग्रामीणों में सरकारी शिक्षा प्रणाली के प्रति भरोसा बढ़ा है।
जनता की पहली पसंद बने दौलत खान, दोबारा प्रधानी तय!
ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान सैदपुर चुन्नीलाल की जनता से जब सीधे संवाद किया गया, तो अधिकांश लोगों की जुबान पर केवल एक ही नाम था—दौलत खान। गांव के बड़े-बुजुर्गों और युवाओं का कहना है कि विकास की इस निरंतरता को बनाए रखने के लिए इस बार भी जनता दौलत खान को ही अपनी पहली पसंद मान रही है। जनता का मूड साफ है कि इस बार फिर से गांव की बागडोर दौलत खान के मजबूत हाथों में ही सौंपी जाएगी।