डीडीयू जेकेवाई प्रशिक्षण केंद्र पर हुआ ड्रेस वितरण का आयोजन

Sep 22, 2026 - 18:18
 0  73
डीडीयू जेकेवाई प्रशिक्षण केंद्र पर हुआ ड्रेस वितरण का आयोजन
ड्रेस वितरण करते कौशल विकास अधिकारी व संस्था प्रमुख इब्ने अली खान

डीडीयू-जीकेवाई प्रशिक्षण केंद्र पर ड्रेस वितरण समारोह का आयोजन:-

बरेली–ओम वती जानकी देवी सामाजिक कल्याण शिक्षा समिति द्वारा संचालित डीडीयू-जीकेवाई (DDU-GKY) प्रशिक्षण केंद्र, ए.एच.एम. कॉन्वेंट स्कूल, पीरबहौड़ा, बरेली में ड्रेस वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेह लता जी, सांसद प्रतिनिधि, बरेली लोकसभा एवं ब्लॉक प्रमुख–दमखोदा ब्लॉक के शुभ हाथों से तीन बैचों के प्रशिक्षणार्थियों को ड्रेस वितरित की गई। इस अवसर पर डी पी एम श्री अवनीश कुमार , बा डी पी एम यू रुद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेह लता जी ने अपने संबोधन में प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही बच्चों को भविष्य में रोजगार के अवसर के लिए तैयार रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

महोदया ने संस्था के सभी सदस्यों को कार्यक्रम के सुचारु रूप संचालन के लिए धन्यवाद दिया ।

डी पी एम यू अवनीश कुमार जी ने अपने संबोधन में योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा छात्रों को रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया।

ड्रेस प्राप्त कर सभी प्रशिक्षणार्थी बहुत खुश एवं उत्साहित दिखाई दिए। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कई छात्रों ने भाषण एवं गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख श्री इब्ने अली, प्रोजेक्ट हेड श्री पीयूष शुक्ला एवं वित्त प्रमुख श्री जुबेद मियां, सेंटर मैनेजर श्री अशरफ अली, एम आई एस श्री हसीनुद्दीन, तथा अक्षय कुमार, राहिद अली, एरिक दास समरीन सहित सभी ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों में आत्मविश्वास एवं उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें रोजगारपरक प्रशिक्षण के माध्यम से बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।

Azaz Ahmad Editor-in-chief