बरेली की कैंट विधानसभा से सपा के प्रबल दावेदार इं. अनीस अहमद ने दिया बरेली कॉलेज के आंदोलनकारी छात्रों को समर्थन, हस्ताक्षर अभियान में हुए शामिल
बरेली। बरेली कॉलेज में वोकेशनल फीस समायोजन को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच कैंट विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रबल दावेदार इंजीनियर अनीस अहमद छात्रों के समर्थन में मैदान में उतर आए हैं। पूर्व छात्र नेताओं द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में पहुंचकर उन्होंने अपना पूर्ण समर्थन दिया और कॉलेज प्रशासन से छात्रों की न्यायसंगत मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। इं. अनीस अहमद ने कहा कि छात्रों के हितों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक छात्रों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी।